Latest

रात-दिन जनसेवा कर रहा ‘ओम वाहिगुरु ऋषि आश्रम अन्नक्षत्र

दिन में मेला और रात में शहर में कराता है लोगों को भोजन

( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज, (अनुराग दर्शन समाचार)। जनसेवा का संकल्प लेकर चल रहा ओम वाहिगुरु ऋषि आश्रम अन्नक्षेत्र रात-दिन लोगों की सेवा में जुटा है। आश्रम के स्वयं सेवक दिन में मेला क्षेत्र में और रात में शहर क्षेत्र में संतो, श्रद्धालुओं, गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा
करते हैं। दिनभर मेला स्थित शिविर में आने वाले हजारों लोगों को चाय, दूध और भोजन कराते हैं और रात में शहर के रेलवे
स्टेशनों, बस अडों, लेबर चौराहों, भारद्वाज पार्क के आसपास के क्षेत्र जैसी जगहो, जहा बड़ी संख्या में मजदूर और रिक्शा चालक आदि रात बिताते हैं और गऊघाट पुराना यमुना पुल के समीप बसी गरीब बस्ती जैसी जगहों पर जाकर लोगों को ताजा और स्वादिष्ट भोजन बांटते हैं। आश्रम द्वारा जनसेवा का यह कार्य मकर संक्रान्ति यानि १४ जनवरी से अनवरत चल रहा है।
अनेकों स्थानों पर आश्रम की मोबाइल वैन के पास लोगों की लम्बी कतारें देखी जा सकती हैं। रात में शाम सात बजे से शुरू
होकर भोजन वितरण का कार्य देर रात तीन बजे तक चलता है। लोगों को ताजा बना हुआ चावल-दाल, रोटी, अचार के साथ
मिठाई भी दी जाती है। भोजन वितरण में तीन वैन लगती हैं। दो वैन से लोगों को भोजन बांटा जाता है और एक वैन इनमें भोजन पहुंचाती है। आश्रम के श्रीमहंत स्वामी सत्यानन्द सरस्वती ‘सत्यम जी ने कहा कि हम सब अपने ‘सद्गुरु के सेवक हैं और औम वाहिगुरु भगवान को, उनके लोगों की हर तरह से सेवा करके खुश करने का प्रयास करते हैं। लोगों को मुफ्त भोजन वितरण का कार्य इसी का हिस्सा है। हमारी कोशिश होती है कि प्रयागराज में आये अधिकतम श्रद्धालुओं को हम भोजन करा सकें। आश्रम के सेवाकार्य माघी पूर्णिमा तक लगातार चलते रहेंगे।ओम वाहिगुरु ऋषि आश्रम अन्नक्षेत्र में सेवाएं देने वाले सभी स्वयं सेवक सुशिक्षित और अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देने वाले हैं। वह अपने सदगुरु संतश्री हरबंस साहिब द्वारा जरूरतमंदों की सेवा के बताये मार्ग पर चल रहे हैं। वह बड़े श्रद्धाभाव से लोगों की सेवा करते हैं।

Related Articles

Back to top button