Latest

मेला अधिष्ठान ने छिद्दरवाला के जंगल से लाई गई धर्मध्वजा की लकड़ी अखाड़ों को सौंपी

मेलाधिकारी दीपक रावत ने बैरागी कैंप में सबसे पहले बैरागी अखाड़ों के संतों को लकड़ी सौंपी

( अनुराग शुक्ला )हरिद्वार (अनुराग दर्शन समाचार )। अखाड़ों की धर्मध्वजा स्थापना और नगर पेशवाई की तिथियां घोषित होने के बाद शुक्रवार को मेला अधिष्ठान ने छिद्दरवाला के जंगल से लाई गई धर्मध्वजा की लकड़ी अखाड़ों को सौंप दी है। मेलाधिकारी दीपक रावत ने बैरागी कैंप में सबसे पहले बैरागी अखाड़ों के संतों को लकड़ी सौंपी। धर्मध्वजा की लकड़ी मिलने के बाद बैरागी संत खासे उत्साहित हैं।
कुंभ मेले में धर्मध्वजा का विशेष महत्व है। अखाड़ों में धर्मध्वजा की स्थापना होने के साथ कुंभ मेले का आगाज हो जाता है। पिछले दिनों सभी 13 अखाड़ों के प्रतिनिधियों ने छिद्दरवाला के जंगल में लकड़ी चिह्नित की थी।
शुक्रवार को मेला अधिष्ठान ने जंगल से लाई धर्मध्वजा की लकड़ी अखाड़ों को सौंपा। अखाड़े की की ओर से कुंभ मेले की जिम्मेदारी संभाल रहे बाबा बलराम दास हठयोगी ने कहा कि मेलाधिकारी स्वयं ध्वजा की लकड़ी लेकर उनके पास आए हैं। इससे साफ जाहिर है कि धर्मनगरी में कुंभ मेला दिव्य और भव्य होगा। मेलाधिकारी दीपक रावत ने बताया कि धर्मध्वजा की लकड़ी हरिद्वार लाना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती थी।

Related Articles

Back to top button