Latest

याद करना चाहिये जो स्वतंत्रता के बाद अपने देश मे अपना गणतंत्र को स्थापित करने में योगदान दिया- देवेंद्र प्रताप सिंह

अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। हिन्दुस्तानी एकेडेमी उ0 प्र0,  प्रयागराज के तत्वावधान में 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर एकेडेमी परिसर में गणतंत्र दिवस  समारोह का आयोजन किया गया।  इस अवसर पर एकेडेमी के सचिव देवेंद्र प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के उपरांत एकेडमी परिसर में स्थापित पंडित बालकृष्ण भट्ट की मूर्ति पर एकेडमी के सचिव देवेंद्र प्रताप सिंह ने माल्यार्पण किया साथ ही महात्मा गांधी एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस  के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित किया ।उक्त अवसर पर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि ‘आज का दिन हमें उन लोगों को स्मरण करने का दिन है जो स्वतंत्रता की आजादी के आंदोनल में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप  से अपना योगदान किसी भी रूप में दिया हो चाहे वह किसान हो, जवान हो, साहित्यकार हो,  व्यापारी हो,  चाहे आम जनता हो ।  आज हमें उन्हें भी याद करना चाहिये जो स्वतंत्रता के बाद अपने देश मे अपना गणतंत्र को स्थापित करने में योगदान दिया। उनको हमें याद करना चाहिए और संकल्प लेना चाहिए आज के दिन कि हम गणतंत्र में दिए गए संविधान के अंतर्गत दिए गए कर्तव्यों का निर्वहन हमें पूरी निष्ठा के साथ करें। इस अवसर पर डॉक्टर फाजिल अहसन हाशमी, डॉ अनिल सिंह, ज्योतिर्मयी, गोपाल जी पांडे, रतन पांडे, संतोष तिवारी, अंकेश श्रीवास्तव, अनुराग ओझा, सुनील कुमार, मोहसिन खान सहित समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button