राज गार्डेन ने जीता टी-20 का खिताब

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। राज गार्डेन ने आनंद शुक्ला एकादश को 4 विकेट से हराकर जस्टिस एसआई जाफरी क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताब पर कब्ज़ा जमाया।
एमआईसी मैदान पर रविवार को खेले गए फाइनल मैच में टॉस हारकर आनंद शुक्ला एकादश ने 18.2 ओवर में 127 रन (राहुल राजपाल 37, हरदीप सिंह 24, विपिन चंद्रा चार, रख़शान फ़राज़ व तेजस्व राज दो-दो विकेट) बनाये।
एसआई जाफरी कैशमनी क्रिकेट प्रतियोगिता
जवाब में राज गार्डेन ने 19.1 ओवर में 6 विकेट पर 132 रन (इरफान अली 56, शुभम चौधरी 42, त्रिपुरेश सिंह 3/19, विराट जायसवाल 2/13) बना लिए।
मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति राहुल चतुर्वेदी ने विजेता टीम को ट्रॉफी एवं 51000 रुपये और उपविजेता टीम को 35000 रुपये नगद प्रदान किये। विपिन चंद्रा को मैन ऑफ द मैच और राहुल राजपाल को मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। आयोजन समिति के सचिव नज़रुल इस्लाम जाफरी ने अतिथियों का स्वागत एवं आयोजन सचिव शमशेर अली (चंदा) धन्यवाद ज्ञापित किया। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के क्रिकेट कोच देवेश मिश्र ने आयोजन सचिव को टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए शॉल भेंट करके सम्मानित किया। समारोह में पूर्व क्रिकेटरों के अलावा शहर के समाजसेवियों एवं अन्य गणमान्य नागरिकों भी सम्मानित किया गया।
इस मौके पर न्यायमूर्ति विवेक कुमार बिरला, न्यायमूर्ति अजय भनोट, डॉ. एसपी सिंह, अंतरराष्ट्रीय हाकी खिलाड़ी अनवारुल हक, हाजी नासिर जमाल, एफआई जाफरी, अली जमाल आदि मौजूद रहे।
मैच में शिशिर मेहरोत्रा एवं मो. आरिफ ने अंपायरिंग और खुर्शीद अहमद राईन व अभिषेक यादव ने स्कोरिंग की।



