Latest

श्री गणेश जन्मोत्सव विशाल दर्शन शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ निकला

(अनुराग शुक्ला/आनंत पांडे )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भगवान गणेश जी के जन्म उत्सव के अवसर पर श्री गणेश जन्मोत्सव विशाल दर्शन शोभायात्रा पान दरीबा जॉनसेन गंज एवं मालवीय नगर के तत्वाधान में निकलने वाली दर्शन शोभायात्रा में भाजपा महानगर अध्यक्ष  गणेश केसरवानी  ने विघ्न विघ्नेश्वर मंगल करता भगवान गणेश भगवान जी की यात्रा में शामिल होकर उनकी पूजन अर्चन करते हुए लोगों की मंगल की कामना की।

जगतगुरु शंकराचार्य जी ने आरती उतारी लोगों ने उनसे आशीर्वाद भी प्राप्त किया।(

 

इस अवसर पर अरुण अग्रवाल राजेश केसरवानी वरुण केसरवानी गौरी शंकर वर्मा किशोरी लाल जायसवाल धीरज केसरवानी मनीष केसरवानी विजय पटेल देवेंद्र सिंह मयंक यादव अभिषेक सोनकर मुकेश लारा सहित हजारों की संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।वही गणेश चतुर्थी पर भगवान विध्न हरण श्री गणेशजी महाराज की शोभा यात्रा में शहर के गणमान्य व्यक्ति व्यापारी नेतागण पुजारी जी और भक्तजन शामिल हुए किन्नर अखाड़े की संतो का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। अपराध निरोधक समिति के वॉलिंटियर सुबह से ही व्यवस्था संभाले हुए थे । कोतवाली इंचार्ज मनोज कुमार पुलिस फोर्स के साथ चल रहे थे l
इससे पहले प्रयागराज की महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी जी ने भगवान श्री गणेश जी की आरती उतारी अपने संदेश में कहा कि भगवान श्री गणेश जी आप सभी की मंगल कामनाएं पूरी करें आरती में जगतगुरु शंकराचार्य जी ने आरती उतारी लोगों ने उनसे आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

Related Articles

Back to top button