छोटी निकली निरंजनी अखाड़े की धर्मध्वजा की लकड़ी

(अनुराग शुक्ला )हरिद्वार (अनुराग दर्शन समाचार) । धर्मध्वजा के लिए छिद्दरवाला के जंगल से निरंजनी अखाड़ा लाई गई लकड़ी 20 फीट छोटी निकली। धर्मध्वजा के लिए लकड़ी की लंबाई कम से कम 100 फीट होनी चाहिए।
छिद्दरवाला के जंगल से निरंजनी अखाड़ा लाई गई लकड़ी 20 फीट छोटी निकली।
धर्मध्वजा के लिए लकड़ी की लंबाई कम से कम 100 फीट होनी चाहिए।
लकड़ी में अब 20 फीट का जोड़ लगाकर इसे 100 फीट का किया जाएगा, जबकि प्रयागराज से 52 फीट की धर्मध्वजा (भगवा रंग का विशेष कपड़ा) अखाड़े में लाई जाएगी। इसके बाद पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर तकरीबन सौ फीट लंबी लकड़ी में धर्मध्वजा की स्थापना की जाएगी। निरंजनी अखाड़ा की धर्मध्वजा की स्थापना 27 फरवरी को होनी है। शनिवार को धर्मध्वजा स्थापित करने के लिए हरिद्वार कुंभ मेला प्रशासन की ओर भेजी गयी लकड़ी को निरंजनी अखाड़े के सचिव और मंसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज एवं सचिव स्वामी महंत रामरतन गिरि महाराज ने जांचा-परखा। बताया कि धर्मध्वजा की लकड़ी ऊंचाई में करीब 20 फीट छोटी है। अखाड़े के सचिव रामरतन गिरि ने जानकारी दी कि धर्मध्वजा स्थापना का शुभ मुहूर्त 27 फरवरी को माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर सुबह आठ बजकर 20 मिनट का निकला है। इसी के अनुसार सभी कार्य किए जाएंगे। इस मौके पर बैंड-बाजे का भी इंतजाम किया गया है।
निरंजनी अखाड़े अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने बताया कि 52 फीट लंबी धर्मध्वजा विशेष रूप से प्रयागराज में बनवाई गई है। यह धर्म का प्रतीक होता है। और कुंभ के दौरान अखाड़े की शोभा बनता है। यह जल्द अखाड़े में पहुंच जाएगी।


