Latest
मा काली पूजन से सभी मनोकामनाएं होती है पूर्ण : महंत आशीष दास

(अनुराग शुक्ला) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। महंत आशीष दास महाराज का शिविर माघ मेला के महावीर मार्ग पर देवदास विरक्त धार्मिक संस्थान प्रयागराज लगा हुआ है। शिविर में श्रद्धालुओ की
मनोकामना पूर्ण करने के लिये दक्षिणेश्वर मा काली का माघी पूर्णिमा तक पूजन अर्चन शिविर में चलेगा। महंत आशीष दास महाराज ने कहा कि सब कष्टों को खत्म करके लोगों की मनोकामनाएं मा काली पूर्ण करती है। उन्होंने कहा कि मा काली पूजन के दौरान मा से विश्व कल्याण के लिये, लोगों की उन्नति और चतुर्दिक विकास की कामना की जाती है। महंत आशीष दास महाराज ने कहा कि मा काली अपने भक्तो और श्रद्धालुओं के पूजन से बहुत खुश होती है और उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। कहा कि सभी लोग कल्याण और खुशहाली के लिये मा काली का पूजन जरूर करें।




