Latest

भाजपाइयों ने कोविड टीकाकरण कराने हेतु लोगों से अपील की

( अनंत पांडेय ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । भाजपा महानगर नगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कीडगंज में कोविड- वैक्सीन के टीकाकरण हेतु जन जागृत करते हुए लोगों को संदेश देते हुए कहा कि टीकाकरण कोविड- संक्रमण से बचने के लिए सबसे बड़ा सुरक्षा कवच और मोदी सरकार ने संपूर्ण भारत में 1 मई से वृहद पैमाने पर 18 वर्ष के ऊपर आयु के सभी लोगों के लिए यह सुरक्षा कवच देने का कार्य किया है और आगे कहा कि टीकाकरण प्रयागराज जिले के सभी सामुदायिक केंद्रों पर सरकारी अस्पतालों पर निशुल्क किया जाएगा और साथ ही उन्होंने आगे कहा कि टीकाकरण कराने के पश्चात इसकी दूसरी डोज दिए जाने वाले समय के अंतराल में भी लगवाना अनिवार्य है । और साथ ही हमें कोविड-19 का पालन करते हुए 2 गज की दूरी मास्क है। जरूरी के नियमों का पालन करें जिससे कि हम पूरी तरह से कोरोना संक्रमण को हरा सके और आगे कहा कि वैक्सीनेशन के रजिस्ट्रेशन के लिए कोविन पोर्टल एवं आरोग्य सेतु एप के द्वारा अपना रजिस्ट्रेशन करवाएं और अपनी सच्ची जिम्मेदारी निभाते हुए अपने और अपनों की जान बचाएं निश्चित रूप से हमारे अपने प्रयासों से कोरोना हारेगा और देश जीतेगा। इस अवसर पर भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने कहा कि जो लोग टीकाकरण को लेकर अफवाह फैला रहे हैं ।उनकी बातों में ना आएं क्योंकि वैक्सीनेशन से हम पूरी तरीके से सुरक्षित होंगे और जो लोग इस प्रकार का गलत अफवाह फैला रहे हैं । उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी

कार्यक्रम के संयोजक आलोक वैश्य रहे । इस अवसर पर राजेश केसरवानी आलोक वैश्य संस्कार सिन्हा अजय जायसवाल विवेक अग्रवाल गिरीजेश मिश्रा अभिषेक सोनकर आदि रहे।

Related Articles

Back to top button