Latest

महंगाई के बढ़ते बोझ को ठेले पर बाइक खींचकर व कंधे पर सिलेंडर रखकर सांकेतिक विरोध-प्रदर्शन- NSUI

(आनंत पांडे) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भाजपा सरकार की नीतियों के कारण पेट्रोल डीजल गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों व बढ़ती महंगाई के ख़िलाफ़ NSUI पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता चन्द्रशेखर अधिकारी के नेतृत्व में आज इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ भवन पर ठेले पर बाइक खींचकर व कंधे पर सिलेंडर रखकर सांकेतिक विरोध-प्रदर्शन किया गया।छात्रों ने सरकार से मांग किया कि सरकार जनता पर महंगाई के बढ़ते बोझ को शीघ्राति शीघ्र कम करे व पेट्रोलियम उत्पादों को जीएसटी के दायरे में लाया जाय। प्रदर्शन में दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button