Latest

जिला न्यायालय में खुली वर्चुअल ई-कोर्ट

वाहन का चालान जमा करने में होगी आसानी

वर्चुअल ई-कोर्ट में पीठासीन अधिकारी नियुक्त

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। जिला न्यायालय में वर्चुअल ई-कोर्ट खुलने के बाद लोगों को चालान का भुगतान करने में राहत मिलेगी। वाहन का चालान जमा करने के लिए कचहरी का चक्कर काटने से वह बचेंगे। घर या जहां भी वह रहेंगे, वहां पर मोबाइल पर चालान मिल जाएगा। यही नहीं मोबाइल के माध्यम से ही वे इस चालान का भुगतान भी कर सकेंगे।
उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति गोविंद माथुर ने जिला न्यायालय स्थित 24 कोर्ट भवन परिसर में वर्चुअल ई-कोर्ट ट्रैफिक का शुभारंभ किया है। यह वर्चुअल ई-कोर्ट प्रदेश की पहली कोर्ट होगी। वर्चुअल ई-कोर्ट में वादकारी और अधिवक्ता की भौतिक उपस्थिति मामले के निस्तारण के लिए जरूरी नहीं होगी। यह ऐसी अदालत होगी जहां ऑनलाइन वाद का निराकरण किया जाएगा। कहीं भी यातायात नियमों का उल्लंघन होने पर ही चालान के माध्यम से नियम तोडऩे वालों को सूचना दी जाएगी। इसमें चालान को ऑनलाइन जमा किया जा सकता है। वर्चुअल ई-कोर्ट ट्रैफिक चालान के निस्तारण के लिए की गई है। इस न्यायालय के पीठासीन अधिकारी के लिए उच्च न्यायालय ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जया प्रियदर्शनी को नामित किया है।

Related Articles

Back to top button