आगमी वर्ष 2022 की माघ मेला की भूमि आंवटन 14.12.2021 को होगी- महन्त दमोदरदास

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज खाक चौक व्यवस्था समिति की बैठक महामण्डलेश्वर रामेश्वरदास जी की अध्यक्षता में अष्टावक्र शिविर में हुई जहां पर खाक चौक के सभी मंहन्त उपस्थित हुये एंव पदाधिकारी समिति के निर्वाचित अध्यक्ष महन्त दमोदरदास जी उपाध्यक्ष महन्त जगदीशदास जी सदस्य में गोकर्णदास महन्त शशीकान्त दास जी का सभी ने स्वागत अभिनंदन किया और खाक चौक की एकता पर विचार रखे। पहला बिन्दु तय हुआ आगमी वर्ष 2022 की माघ मेला की भूमि आंवटन 14.12.2021 को होगी। वरासत के कार्यों पर कार्यवाही होगी। आगमी वर्ष जगद्गुरू श्री रामानन्दाचार्य भगवान की जयन्ती धूमधाम से मनायी जायेगी । खाक चौक व्यवस्था समिति द्वारा भूमि का आंवटन परम्परा गत खाक चौक व्यवस्था समिति के सहयोग एंव मेला प्रशासन के सहयोग से होगा। खाक चौक में अमर्यादित भाषा बोलने बालों पर होगी क़ानूनी कार्रवाई। इन्ह सब पर सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित हुआ बैठक का धन्यवाद महन्त रामनरेशदास जी उप मंन्त्री खाक चौक व्यवस्था समिति ने किया।




