भाजपा सरकार में व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होगा बर्दाश्त: नन्दी

(अनुराग शुक्ला) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। उत्तर प्रदेश के नागरिक उड्डयन, अल्पसख्ंयक कल्याण, राजनीतिक पेंशन, मुस्लिम वक्फ एवं हज मंत्री व प्रयागराज शहर दक्षिणी विधान सभा क्षेत्र के विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने आज प्रयागराज गंगा पार क्षेत्र के छोटे-बड़े बाजारों का भ्रमण किया।
केसरवानी धर्मशाला बलरामपुर के लिए दो लाख एक हजार रुपए दिए जाने की घोषणा
व्यापारियों व लोगों से मुलाकात कर सुनी उनकी समस्याएं
व्यापारियों व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से मुलाकात कर लोगों की समस्याएं सुनी। मंत्री नन्दी शनिवार को दिन में आवास विकास काॅलोनी झूंसी में श्रीमती आरती अग्रवाल, सराय इनायत में अरविंद कुमार गुप्ता, बीकापुर में सुनील केसरवानी, हनुमानगंज बाजार में राजेश कुमार केसरवानी व अनुपम केसरवानी के आवास पर, सैदाबाद में जितेंद्र केसरवानी व जय प्रकाश केसरवानी के आवास पर जाकर व्यापारियों व लोगों से मुलाकात की। बरोत बाजार में उमेश जायसवाल के यहां भी पहुंचे। मंत्री नंदी ने कहा की वे बाजार बाजार इसलिए भ्रमण कर रहे हैं ताकि व्यापारियों को कोई परेशान करे तो उस तक यह संदेश पहुंच जाए कि व्यापारियों को कोई परेशान करेगा, उसका उत्पीड़न करेगा तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। मंत्री नंदी ने कहा की वे हर एक व्यापारी के साथ हैं। कोई अधिकारी सेल टैक्स, बिजली बिल, सैंपल के नाम पर परेशान करता है तो बताएं ऐसे मनबढ़ अधिकारियों से नियमानुसार सख्ती से निबटा जाएगा।
मंत्री नंदी ने लोगों से अपील की बड़े सपने देखें और उसे पूरा करने का प्रयास करें। मंत्री नंदी ने कहा कि जरूरी ये नहीं कि हमें विरासत में क्या मिला है, जरूरी ये है कि हम विरासत में क्या छोड़ जाते हैं।




