Latest

माघ मेला के सकुशल समापन होने पर प्रयागवाल सभा ने षोडशोपचार विधि विधान से गंगा पूजन किया

( अनंत पांडे ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज 28 फरवरी 2021 माघ मेला के सकुशल समापन के अवसर पर प्रयाग वाल सभा अध्यक्ष हरि शंकर पांडे ने षोडशोपचार विधि विधान से सार्वजनिक रूप से गंगा पूजन कर मां गंगा एवं प्रयागराज महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया पूजन के उपरांत अध्यक्ष हरि शंकर पांडे ने प्रभारी अधिकारी माघ मेला विवेक चतुर्वेदी एवं प्रबंधक माघ मेला विवेक शुक्ला के प्रति सार्वजनिक रूप से आभार प्रकट किया कि इस विपरीत स्थिति में भी महामारी के समय जिस प्रकार से कुशलतापूर्वक माघ मेले की व्यवस्थाएं की गई उनके साहस एवं धैर्य को दर्शाता है।

माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी एवं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी के प्रति भी आभार प्रकट किया उक्त अवसर पर वीरेंद्र कुमार तिवारी दिलीप तिवारी शैलेंद्र पांडे नरेंद्र पांडे दिलीप कुमार दुबे विनीत दुबे अमितआलोक पांडे आलोक शर्मा बसंत लाल मिश्रा विक्रम तिवारी सहित अन्य तीर्थ पुरोहित एवं श्रद्धालु गान उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button