एक बूथ पर दस यूथ के साथ सेक्टर प्रभारी होंगे इस बार सपा प्रत्याशीयों की जीत के नायक

( अनुराग शुक्ला/विनय मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। समाजवादी पार्टी महानगर की मासिक बैठक में एक बूथ पर दस यूथ की टीम पर एक सेक्टर प्रभारी नियुक्त करने को लेकर विचार करते हुए कार्यकर्ताओं को 2022 के विधान सभा चुनाव मे लगाने पर मंत्रणा की गई।बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन तथा संचालन महासचिव रवीन्द्र यादव रवि ने किया।श्री इफ्तेखार ने कहा हमारा बूथ सबसे मसबूत करने को बूथ स्तर पर बैठक की जायगी।प्रत्येक बूथ पर बीस यूथ के साथ सेक्टर प्रभारी का इस बार के चुनाव मे सपा प्रत्याशीयों को जिताने मे अहम रोल होगा।उपाध्यक्ष महेन्द्र निषाद ने कार्यकर्ताओं से कहा की निषठा और इमानदारी के साथ अपने अपने बूथ पर अभी से लग जाएँ।कहा हर बूथ स्तर की बैठक मे उसी बूथ का कार्यकर्ता रहे बाहरी व्यक्ति को बूथ की बैठक से दूर रखें।नगर महासचिव रवीन्द्र यादव ने बैठक में निर्देशित किया की शहर की तीनो विधान सभा में अब बूथ की बैठक होगी और प्रत्येक बूथ कमेटी की बैठक करने से पहले नगर कमेटी को सूचित करते हुए हर बैठक मे कोई एक वरिष्ठ पदाधिकारी मुख्य रुप से शामिल रहेगा।अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव मो०शारिक़ ने महानगर की मासिक बैठक मे वोटर लिस्ट मे नाम बढ़वाने के साथ सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।मासिक बैठक में सै०इफ्तेखारहुसैन रवीन्द्र यादव,महेन्द्र निषाद,दिनेश यादव बड़कऊ,वज़ीर खाँ,मो०शारिक़,राकेश वर्मा,सै०मो०अस्करी,जी एस यादव,मो०मुजीब,मशहद अली खाँ,भोला पाल,गुलाब यादव उर्फपिन्टू यादव,पंकज साहू,आशीष पाल,रीता मौर्या,प्रमोद यादव,सुरेश कुमार श्रीवास्तव,शिव कुमार तिवारी,जयभारत यादव,दयाशंकर यादव,अब्दुल्ला तेहामी,शिवशंकर विश्वकर्मा,सै०आसिफ हुसैन,आसिफ अन्सारी,अमित प्रजापति,शानू हाशमी,ताहिर उमर,सौरभ सिद्धार्थ,राहुल यादव,दिलशाद चौधरी आदि उपस्थित रहे।




