झंडी दिखा कर फ्लाइट को बिलासपुर के लिए किया रवाना

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश नागरिक उड्डयन मंत्री व शहर दक्षिणी विधायक श्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने प्रयागराज के लोगों को बिलासपुर की फ्लाइट का तोहफा दिया। उन्होंने झंडी दिखाकर फ्लाइट को बिलासपुर के लिए रवाना किया इसके साथ ही प्रयागराज एयरपोर्ट आठवें शहर से जुड़ गया।
हवाई चप्पल पहनने वालो का भी हवाई जहाज़ में बैठने का सपना पूरा हुआ-नंदी
जल्द ही अन्य महानगरों के लिए भी शुरू होगी उड़ान – नन्दी
मंत्री नन्दी ने कहा कि लोगों की डिमांड पर जल्द ही देश के कुछ अन्य प्रमुख महानगरों के लिए हवाई सेवाएं शुरू हो सकती हैं। समारोह में फूलपुर की सांसद श्रीमती केशरी देवी पटेल भी अतिथि के रूप में शामिल रहीं। मंत्री नंदी सोमवार को प्रयागराज एयरपोर्ट पर बिलासपुर हवाई उड़ान शुरू होने के उपलक्ष में आयोजित शुभारंभ समारोह में शामिल हुए। इस दौरान एलाइंस (एयर एयर) इंडिया के अधिकारियों ने मंत्री नंदी का स्वागत किया मंत्री नंदी ने दीप प्रज्वलित कर एवं केक काटकर एलायंस कंपनियों के साथ ही बिलासपुर के लिए यात्रा करने वाले सभी यात्रियों को शुभकामनाएं दी। मंत्री नंदी ने कहा कि प्रयागराज से बिलासपुर के लिए हवाई उड़ान शुरू होने से लोगों को बड़ी सुविधा मिल जाएगी। मंत्री नंदी ने कहा कि कुछ वर्ष पहले तक प्रदेश में जहां केवल दो एयरपोर्ट ही क्रियाशील थे वही इस समय प्रदेश में 5 एयरपोर्ट क्रियाशील हैं। कहा कि उत्तर प्रदेश 5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट का सबसे बड़ा केंद्र बनने जा रहा है। पिछले 30 वर्षों से पिछड़ा जेवर एयरपोर्ट जल्द ही इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रूप में विकसित होने जा रहा है। जिसके लिए आज उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी की मौजूदगी में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर की विकासकर्ता कंपनी और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच स्टेट सपोर्ट एग्रीमेंट किया गया। इस दौरान वर्चुअली जुड़कर महत्वपूर्ण पल का साक्षी बना।
मंत्री नंदी ने कहा कि दो वर्ष के अंदर प्रयागराज एयरपोर्ट देश के प्रमुख सात शहर दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगुलुरू, गोरखपुर, रायपुर और कोलकाता से जुड़ चुका है। इंडिगो की फ्लाइट नियमित चल रही है। वहीं एलाइंस एयर ( एयर इंडिया ) ने अब दिल्ली के बाद बिलासपुर के लिए उड़ान शुरू कर दी है। 70 सीटर विमान दिल्ली से दोपहर 12:45 बजे चलकर 2:30 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंची। यहां से दोपहर 3:00 बजे बिलासपुर के लिए रवाना हुई। शाम 4:00 बजे बिलासपुर पहुंची फ्लाइट 4:30 बजे बिलासपुर से 5:30 बजे प्रयागराज पहुंची और यहां से 6:00 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो गई। यह सेवा सप्ताह में चार दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को रहेगी। इस विमान सेवा के शुरू होने के बाद प्रयागराज तथा आसपास के जिलों से बिलासपुर जाने वालों को सहूलियत होगी। पहले दिन 26 यात्रियों ने प्रयागराज से बिलासपुर के लिए उड़ान भरी।




