Latest

सालभर के बाद कक्षा एक से पांच तक के स्कूलों में सोमवार से रौनक लौटी

( विनय मिश्रा )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। सालभर के बाद कक्षा एक से पांच तक के स्कूलों में सोमवार से रौनक लौटी । कोरोना के कारण तकरीबन एक साल तक घरों में कैद रहे बच्चे स्कूल खुलने को लेकर उत्साहित हैं । तो वहीं अभिभावकों के मन में आशंका बनी हुई है। बच्चों के स्वागत में परिषदीय स्कूलों को सजाया गया है। निजी अंग्रेजी स्कूलों ने भी एक मार्च से स्कूल खोलने के लिए अभिभावकों से सहमति पत्र मांगा है । लेकिन बमुश्किल 25 फीसदी ने भी सहमति नहीं दी है।
कोविड-19 महामारी के कारण लगभग 11 माह के बाद परिषदीय विद्यालय खुलने पर पहले दिन विद्यालयों को गुब्बारे, झंडियों व रंगोली से सजाया जाएगा। बच्चों के छोटे-छोटे समूहों में बांटकर शिक्षक कोरोना के अनुभवों को कहानी के रूप में सुनाएंगे और बच्चों से विद्यालय खुलने पर उनकी प्रतिक्रिया व उत्साह जानने का भी प्रयास करेंगे। महानिदेशक स्कूली शिक्षा विजय किरन आनंद के आदेश पर जिले में इसकी तैयारियां की गई हैं।

Related Articles

Back to top button