अखिल भारतीय श्री पंच तेरह भाई त्यागी खाक चौक नया घाट अयोध्या के शिविर में संतो एवं भक्तों का भंडारा एवं संत तपस्या कर रहे हैं

( अनुराग शुक्ला/गोपाल दास )
वृंदावन (अनुराग दर्शन समाचार )।यमुना तट पर चल रही 40 दिवसीय कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक में अध्यात्म के मोती बरस रहे हैं। रासलीला, श्रीमद्भागवत कथा, संतों के प्रवचन और भजन संध्याओं से वातावरण भक्तिमय है। कुंभ मेला स्थल में प्रवेश करते ही श्रद्धालुओं के पग इन आयोजनों की ओर खिंचे चले आ रहे हैं। नौ मार्च को दूसरा शाही स्नान है। उससे पहले उत्साह और उल्लास के साथ साधु-संतों और श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है। कुंभ मेला वैष्णव बैठक श्रीधाम वृंदावन में श्री श्री 1008 श्री महंत राम संतोष दास जी महाराज अखिल भारतीय श्री पंच तेरह भाई त्यागी खाक चौक नया घाट अयोध्या के शिविर में संतो एवं भक्तों का भंडारा एवं संत तपस्या कर रहे हैं । स्थान अखिल भारतीय श्री पंच तेरह भाई त्यागी कुंभ मेला श्री धाम वृंदावन दिगम्बर अखाड़ा के सामने इस्थित है। कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक के गिर्राजधाम खालसा में महंत योगीराज रामआसरे दास त्यागी के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने तीनों अनी और अठारह अखाड़ों समेत मेलाक्षेत्र के सभी महंतों का स्वागत किया गया। महंतों का माल्यार्पण कर उन्हें पटुका ओढ़ाया । ब्रज की रज में जगह-जगह धूनी रमाकर साधना कर रहे हठयोगी श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। कोई कितना भी पुकारे, साधना में लीन इन साधुओं को कोई फर्क नहीं पड़ता। साधना समाप्त होने के बाद ही वह अपने आसन से उठते हैं। साधना भी इतनी कठिन कि देखने वाला भी चकित हो जाता है।


