महंगाई के विरोध में सपाइयों ने हाथ में रोटी लेकर किया प्रदर्शन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। महंगाई के विरोध में समाजवादी व्यापार सभा द्वारा पत्थर गिरजा घर चौराहा सिविल लाइन स्थान पर संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता और विजय गुप्ता प्रदेश सचिव के अगुवाई में विरोध प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार होश में आओ बढ़ती महंगाई पर रोक लगाओ पेट्रोल डीजल गैस की बढ़ती कीमत पर रोक लगाओ रोक लगाओ नारा लगा रहे थे प्रदेश सरकार पेट्रोल डीजल में टैक्स काम करें जनता को कुछ महंगाई से कुछ राहत मिली है। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए दुर्गा प्रसाद गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा आज कमरतोड़ महंगाई सरकार लगाम लगाने मे फेल हो गई है। आसमान छू रही है पेट्रोल डीजल गैस की कीमत है बढ़ती महंगाई की वजह से आज व्यक्ति को दो वक्त की रोटी के लाले पड़ गए हैं। इस अवसर पर विजय गुप्ता प्रदेश सचिव ने कहा लॉक डाउन की वजह से ऐसे ही लोग परेशान हैं अपने बच्चों का स्कूल फीस बिजली का बिल हाउस टैक्स वाटर टैक्स नहीं भर पा रहे हैं ऊपर से सरकार ने जनता पर महंगाई थोप दी है व्यापारियों का बहुत बुरा हाल है खाद्य वस्तु की कीमत बढ़ गई है आमदनी खत्म हो गई। डीजल का रेट बढ़ने से ट्रांसपोर्ट व्यापार खत्म होने की कगार पर है। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश गुप्ता महानगर अध्यक्ष शिव शंकर केसरवानी महामंत्री नंदा निषाद मो. सोहेल युसूफ अंसारी अशोक गुप्ता रानी देवी केसरवानी श्वेता गुप्ता आशा केसरवानी अनीता गुप्ता रवि गुप्ता बृजेश निषाद विकास अग्रहरि अमित गुप्ता शैलेंद्र सिंह अब्दुल मन्नन राकेश गुप्ता वसीम अहमद रोशन अंसारी कृष्ण गोपाल पांडे सुभाष यादव आदि सैकड़ों की संख्या में व्यापारी उपस्थित थे।



