Latest

वीबीपीएस क्रिकेट अकादमी फाइनल में

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। वीबीपीएस क्रिकेट अकादमी ने एबीआईसी को 7 विकेट से हराकर यश हॉस्पिटल ट्रॉफी अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश कर लिया।
डीएवी कॉलेज मैदान पर गुरुवार को खेले गये पहले सेमीफाइनल में एबीआईसी ने 30 ओवर में 5 विकेट पर 143 रन (शाहजान अहमद 45, मो. समीर 34 नाबाद, पार्थवर्धन 28, प्रतीक मौर्य, ऐश्वर्य मिश्र, सम्यक त्रिवेदी व भूपेंद्र सिंह एक-एक) बनाये।
जवाब में वीबीपीएस क्रिकेट अकादमी ने 19.5 ओवर में 3 विकेट पर 144 रन (भूपेंद्र सिंह 61, ऐश्वर्य मिश्र 58, मो. अरमान 2/28) बना लिये।

Related Articles

Back to top button