श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के रमता पंचों की पेशवाई में

जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी नरेन्द्रानन्द सरस्वती सहित कई संत शामिल ।
( अनुराग शुक्ला ) हरिद्वार (अनुराग दर्शन समाचार )। श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के रमता पंचों का हरिद्वार महाकुम्भ हेतु नगर प्रवेश हुआ | नगर प्रवेश की शोभायात्रा का पूरे रास्ते भर लाखों की संख्या में उपस्थित सनातन धर्मावलम्बी श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया, शोभायात्रा में सैकड़ों रथों पर सवार सन्तों के ऊपर अनवरत पुष्पवर्षा होती रही | शोभायात्रा के रथों पर श्री काशी सुमेरु पीठाधीश्वर यति सम्राट अनन्त श्री विभूषित पूज्य जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी नरेन्द्रानन्द सरस्वती जी महाराज, जूना पीठाधीश्वर महामण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरि जी महाराज, जगद्गुरू स्वामी पंचानन्द गिरि जी महाराज, जूना अखाड़ा के अन्तर्राष्ट्रीय संरक्षक श्री महन्त स्वामी हरि गिरि जी महाराज, जूना अखाड़ा के अन्तर्राष्ट्रीय सभापति/अध्यक्ष श्री महन्त स्वामी प्रेम गिरि जी महाराज, उपाध्यक्ष श्री महन्त स्वामी विद्यानन्द सरस्वती जी महाराज, महामन्त्री श्री महन्त स्वामी नारायण गिरि जी महाराज, महामण्डलेश्वर स्वामी कपिल पुरी जी महाराज सहित सैकड़ों सन्त महात्मा सवार थे | शोभायात्रा का पूरा दृष्य अद्भुत एवम् विहंगम था |




