06 जून से खुल जाएंगे जिला न्यायालय

प्रयागराज। हाईकोर्ट ने कंटेनमेंट जोन को छोड़कर प्रदेश के सभी जिला न्यायालयों और अधीनस्थ अधिकरणों को आठ जून से पूरी तरह से खोलने का निर्देश दिया है।
इस दौरान रिमांड और विचाराधीन बंदियों से जुड़े कार्य वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ही किए जाएंगे। महानिबंधक अजय कुमार श्रीवास्तव की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सभी जिला न्यायालयों को कम से कम एक या दो ई-कोर्ट स्थापित करने को कहा गया है जिसमें जिस्टीमीट सॉफ्टवेयर से मुकदमों की सुनवाई की जाएगी।
कम्प्यूटर सेक्शन को इस काम में वकीलों की मदद करेंगे।
कंटेनमेंट जोन वाले जिला न्यायालय अभी बंद रहेंगे। जिला न्यायालयों को खोले जाने पर पूर्व में जारी सभी गाइडलाइन का सख्ती से पालन करना होगा।
इस क्रम में एक अदालत में केवल चार कुर्सियां रखी जाएंगी और एक समय में चार से अधिक वकील नहीं रहेंगे। सिर्फ वही वकील और वादकारी न्यायालय आएं जिनके मुकदमे लगे हैं। न्यायालय कर्मचारी और न्यायिक व पीठासीन अधिकारी न्यायिक कार्य समाप्त होते ही न्यायालय परिसर छोड़ देंगे। सभी को मास्क और सेनिटाइजर का उपयोग भी तयशुदा गाइडलाइन के मुताबिक करना होगा।


