26नवम्बर 2020 से चल रहे किसान आंदोलन के 100 दिन पूरे

सरकार के हठधर्मी रुख व कार्पोरेट्स प्रेम के कारण कोई हल नही निकल पाया ।
( विनय मिश्रा )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अब तक 220 से अधिक किसान साथी शहीद भी हो चुके है लेकिन प्रधसमनंत्री या अन्य किसी जिम्मेदार सरकारी नुमाइंदे ने सम्वेदना में एक शब्द भी नही बोला,उल्टे देश का पेट भरने वाले अन्नदाता की आवाज को न सिर्फ विबिन्न तरीको से दबाने का प्रयास किया गया अपितु फ़र्ज़ी मुकदमो में उन्हें फंसाया गया,तथा देश द्रोही आतंकवादी व जाने किन किन शब्दो के द्वारा सम्बोधित किया गया,इन सब प्रकरणों की तीव्रतम भत्र्सना करते हुए ,उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस की ओर से किसान आंदोलन द्वारा किये गए कार्यो से आप सबको अवगत कराने हेतु इस प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया है।
जैसा कि आप सब जानते है कि 26 नवम्बर जब किसान दिल्ली के बोर्डरों पर धरने पर बैठे,उसी दिन प्रदेश किसान कांग्रेस के अद्द्यक्ष श्री तरुण पटेल जी के नेतृत्त्व में किसान स्वाभिमान ट्रैक्टर यात्रा निकाली गई जो कि प्रयागराज के माण्डा रोड से मेजा रोड तक चली।,
ततपश्चात प्रदेश अद्द्यक्ष के नेत्तत्व में फरुखाबाद से प्रारम्भ करके 16 जिलो किसान स्वाभिमान यात्रा निकाली गई,
प्रयागराज मंडल में संघटन सृजन के लिए किसान कांग्रेस आपके द्वार कार्यक्रम चलाया गया,
एक पखवाड़े तक ब्लॉक स्तरीय किसान चौपालों का कार्यक्रम चला,कुछ जगहों पर अभी भी जारी है,
किसान कांग्रेस उत्तर प्रदेश जल्द ही गांव गांव पदयात्रा,व कुछ बड़ी किसान पंचायते करेगा,इसके लिए नेतृत्त्व को प्रस्ताव भेजा गया है,
आने वाले दिनों में किसान कांग्रेस किसानो के कर्ज़ा मुक्ति की मांग का व्यापक कार्यक्रम चलाने की घोषणा करेगा,
नदी अधिकार पद यात्रा पर पूंछे गए सवालों के जवाब में किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील तिवारी ने कहा कि नदी अधिकार यात्रा से निषाद समाज मे क्रांतिकारी परिवर्तन आ रहा है,व निषादो को जल का किसान बताते हुए कहा कि निषाद समाज को बालू,मोरंग आदि पर पहला अधिकार होना ही चाहिए।
किसान आंदोलन के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष में दिनाँक 07 मार्च 2021 (रविवार) को सुबह 10 बजे कांग्रेस मुख्यालय AICC 24 अकबर रोड, नई दिल्ली मे अखिल भारतीय किसान कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी चौधरी सुरेंद्र सोलंकी जी के नेतृत्व में आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम जिसमें 100 गांव के किसान अपने खेत की मिट्टी लेकर प्रधानमंत्री द्वारा ली गयी मिट्टी की सौगंध को याद दिलाने के लिए पहुंचेंगे । प्रयागराज के कस्बा रेस्टोरेंट में हुई कॉन्फ्रेंस में किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील तिवारी,अरुणचौरसिया खुशनवेदा फारुखी,सुभाष यादव,परवेज़ सिद्दिक्वि,राजा राम सिंह देश राज व अभिषेक कुमार आदि शामिल रहे।




