जय शिवसेना के तत्वाधान में त्रिशूल भगवान की शोभायात्रा 11 मार्च को धूम धाम से निकलेगी

नकाश कोना में होगी भव्य त्रिशूल भगवान की महाआरती
( विनय मिश्रा )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। जय शिवसेना भारत त्रिशूल भगवान दर्शन शोभायात्रा आयोजन समिति की बैठक मीरापुर स्थित केंद्रीय कार्यालय में आयोजित की गई इस अवसर पर जय शिवसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओंकार नाथ त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की निंदा करने वाले भारतीयता और मनुष्यता का ज्ञान नहीं रखते वास्तव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पीड़ित मनुष्यता एवं महिला शक्ति की एवं सुरक्षा के लिए गठित किया गया संगठन है जिसका राष्ट्र से संबंध है राजनीति से नहीं इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी राजेश केसरवानी ने कहा कि भारतीय राजनीति के लिए इतिहास में स्वर्णिम युग है जब किसी धर्म जाति पंथ और संप्रदाय के आधार पर कहीं कोई भेदभाव नहीं किया जाता है ऐसी स्थिति में सबको मिलकर राष्ट्रीय गौरव के लिए हर प्रकार से जुड़ जाना चाहिए। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक ठाकुर एवं दिगंबर त्रिपाठी ने उपस्थित जय शिव सैनिकों को जानकारी देते हुए कहा कि महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर जय शिवसेना के तत्वाधान में श्री वेद रक्षित धर्म गुरु त्रिशूल भगवान की दर्शन शोभायात्रा दिनांक 11 मार्च को विभिन्न क्षेत्रों से निकलने वाली शोभा यात्रा 10:00 बजे परंपरागत तरीके से और आगे कहा कि विभिन्न क्षेत्रों से निकलने वाली यात्रा मुख्य रुप से मुट्ठीगंज शास्त्रीनगर ,करैलाबाग ,मीरापुर जॉनसेनगंज ,नकाशकोना, गढी़कला एवं लकड़ मंडी क्षेत्रों से निकलेगी जोकि अपने निर्धारित समय दोपहर 1:00 बजे नकाश कोना पर एकत्रित होगी जहां पर 51 दीपों के साथ त्रिशूल भगवान की महाआरती की जाएगी तत्पश्चात हिम्मतगंज पहुंचकर अपने निर्धारित मार्गो से होते हुए संपूर्ण यात्रा निकलेगी और जिस का समापन कल्याणी देवी मंदिर में होगा। बैठक में मुख्य रुप से दिगंबर त्रिपाठी राजेश केसरवानी बिरजू सोनकर रजत सोनकर संतोष अग्रहरी अभिलाष केसरवानी सुमित सिंह कुलदीप केसरवानी शुभम सोनकर मोनू सेठ विशाल साहनी आदि उपस्थित रहे।



