पुलिस ने माघ मेला में बिछड़े 5007 लोगों को अपनों से मिलवाया

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। पुलिस ने माघ मेला में बिछड़े 5007 लोगों को अपनों से मिलवाया। इसमें 3086 पुरुष, 1806 महिलाएं और 115 बच्चे शामिल हैं।
इसमें 3086 पुरुष,1806 महिलाएं और 115 बच्चे शामिल
अधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सिपाहियों को सम्मानित किया।
शनिवार को एसपी मेला डॉ. राजीव नारायण मिश्र और मेला के नोडल पुलिस अधिकारी आशुतोष मिश्र ने खोया-पाया केंद्रों में नियुक्त हेड कांस्टेबल काशी प्रसाद तिवारी, अखिलेश मिश्रा, सिपाही अजातशत्रु पांडेय, योगेश मिश्रा, बृजेश सिंह, विपिन कुमार, महिला सिपाही वर्षा सैनी, पूजा सिंह और होमगार्ड हरिश्चंद्र, वीरेंद्र दुबे, जगन्नाथ, विमल कुमार तथा भारत सेवा दल के सराहनीय योगदान के लिए अध्यक्ष उमेश चंद्र तिवारी तथा संचालक लालजी तिवारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए खोया-पाया केंद्र चिन्हित करने के लिए बड़े हवाई गुब्बारे से इंगित किया गया था। ताकि कोई भी मेले में इस केंद्र को दूर से पहचान ले और आसानी से वहां तक पहुंच सके। किसी के गायब होने पर बिछड़े बच्चे के मिलने पर इंट्रीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर से जुड़े मेला क्षेत्र के सभी थानों, चौकियों व अन्य स्थानों पर लगे वायरलेस सेट से जानकारी प्रसारित की जाती थी। साथ ही 120 सीसी टीवी कैमरों से 24 घंटे निगरानी की जा रही थी। मेला क्षेत्र में जन उद्घोषणा प्रणाली से भी गुमशुदा लोगों की सूचनाएं प्रसारित की गई। इससे अपनों को मिलाने में मदद मिली।




