संगठन में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को अंगवस्त्रम पहना के सम्मानित किया गया

इंटरनेशनल वूमेंस डे की पूर्व संध्या पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया।
( विनय मिश्रा )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। इंटरनेशनल वूमेंस डे की पूर्व संध्या पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की अनुषांगिक संगठन महिला व्यापार मंडल द्वारा सेवा समिति गेस्ट हाउस रामबाग में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया इ।स अवसर पर संगठन में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को अंगवस्त्रम पहना के सम्मानित किया गया ।महिला सशक्तिकरण बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान से जुड़ी महिलाओं ने अपने विचार रखे । प्रदेश मंत्री सुशांत केसरवानी ने संगठन के बारे में जानकारी दी। महानगर अध्यक्ष लालू मित्तल ने संगठन द्वारा किए जा रहे ब्रेस्ट कैंसर , सर्वाइकल कैंसर से जुड़े निशुल्क शिविरों का लाभ लेने एवं जागरूकता के लिए प्रेरित किया तथा 14 मार्च को होने वाले कैंसर के चैरिटी प्रोग्राम में सभी को आमंत्रित किया। महिलाओं द्वारा एक परिवार की तरह डांस और गाने का प्रोग्राम भी रखा गया। कार्यक्रम का संचालन मंडल प्रभारी स्मृति श्रीवास्तव ने किया ।महानगर अध्यक्ष हिना खान ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। अवंतिका टंडन ने खूबसूरत प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में कुमुद केसरवानी,लक्ष्मी बहुगुणा जोशी, रूपाली अवस्थी, मीनू सिंह, संगीता गोस्वामी, राजलक्ष्मी तिवारी, प्रेमलता, वंदना शर्मा ,रंजना मिश्रा, ज्योति यादव, तनु केसरवानी, अंजलि गोस्वामी रश्मि शुक्ला आदि अनेक महिलाएं उपस्थित रही। सभी ने विश्व महिला दिवस की एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी।



