अनुशासन के प्रयाय थे स्व रामपूजन पटेल – नरेश उत्तम

(अनंत पांडे) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व रामपूजन पटेल जी के तेरहवीं मे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा की बाबू जी स्व रामपूजम पटेल जी अनुशासन और समय के प्रयाय थे।उनका स्मर्ण करते हुए कहा की आज के युवाओं के ऐसे महान व्यकित्व से अनुशासन की प्रेणा लेनी चाहिये।कानपूर से सड़क मार्ग से सीधे तेलियरगंज स्थित स्व रामपूजन पटेल जी के आवास पर श्रद्धांजलि सभा मे शामिल हो कर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया।शहर दक्षिणी के पूर्व विधायक हाजी परवेज़ अहमद के आवास भी नरेश उत्तम ने पहोँच कर गत दिवास उनके परिवार मे लगातार हुई चार मौतों पर शोक प्रकट किया।वहीं समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ महिला नेता रेखा उपाध्याय जो लगभग एक वर्ष से गम्भीर बीमार हैं उनके बलूवाघाट स्थित आवास पर जा कर उनका हाल चाल जाना तो वहीं समाजवादी महिला सभा की महानगर अध्यक्ष श्रीमती मंजू यादव जी माता के गत दिवस हुए देहान्त होने की सूचना मिलने पर उनके आवास भी गए माता जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया।वापसी मे वरिष्ठ पूर्व पार्षद महावीर यादव के मेंहदौरी। स्थित आवास पर पहोँचे जहाँ महावीर यादव के परिजनों ने सरदार बल्लभ भाई पटेल का चित्र भेंट किया। शोक सभा में इफ्तेखार हुसैन,बासुदेव यादव,नागेन्द्र पटेल,सत्यवीर मुन्ना,पंधारी यादव,राम आसरे विश्वकर्मा विजमा यादव,अन्सार अहमद,अनिल यादव,सन्दीप पटेल,कृष्णमूर्ति यादव,पप्पू लाल निषाद,रामदेव निडर, सै०मो०अस्करी आदि ने पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।



