एकजुट हुए प्रयागवाल सर्व सहमति से आमसभा करके प्रयागवाल सभा का निष्पक्ष चुनाव कराने का किया निर्णय

(अनंत पांडे) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज माघ मेला स्थित प्रसाशनिक पाण्डाल में अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री रामकृष्ण तिवारी के अध्यक्षता में प्रयागवाल तीर्थ पुरोहितों की आम सभा हुई। बैठक में मुख्य एजेण्डा सर्व तीर्थ पुरोहित समाज को एक करना सभी विवादों को भुलाकर निमावली के अनुसार चुनाव कराने का प्रस्ताव रखा। बैठक में प्रयागवाल सभा के कई फाड़ में बांट जाने पर घोर निराशा व्यक्त की गई। उपस्थित वरिष्ठ तीर्थ पुरोहितों ने समाज की प्रधान संस्था प्रयागवाल सभा के वर्तमान स्थिति एवं दिन पर दिन संगम क्षेत्र में प्रयागवाल तीर्थ पुरोहितों के गिर रहें अस्तित्व पर गम्भीर रूप से विचार करके बैठक में विभाजित प्रयागवाल सभा के कमेटी के सभी सदस्यों को सादर आमंत्रित कर उनसे पूरे समाज के समक्ष आग्रह करके समाजहित में सभी विवादों को समाप्त करके एक साथ एक होकर एक प्रयागवाल सभा के बैनर तले काम करने का उपस्थित पदाधिकारियों से किया गया। जिस पर सभा के दोनों घटक के प्रमुखों ने अपना मौखिक रुप से सहयोग करने का आस्वासन दिया और आगे सभा और समाज के परिस्थितियों को सुधारने की बात कही। आमसभा में सर्व सहमति से 11 सदस्यीय कमेटी का गठन करके सभा के चुनाव की आगे की कार्यवाही आगे बढ़ाने का निश्चिय किया गया। इसी कमेटी के अनुसार प्रयागवाल सभा का क्षेत्रिय चुनाव कराकर निष्पक्षता पूर्वक प्रयागवाल सभा के भविष्य को सुधारने का निर्णय किया गया है। उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से श्री सुभाष पान्डेय. डा. प्रकाश चन्द्र मिश्र. चन्द्रनाथ चकहा मधु जी. हीरामणि भारद्वाज. अजय पाण्डेय. विष्णु प्रोहा. गोपाल मिश्रा. सुरेश तिवारी. श्याम जी मिश्रा. विवेकानन्द शर्मा. श्रवण कुमार शर्मा. विरेंद्र शर्मा. राजीव भारद्वाज. आदि ने अपने विचार रखे. उक्त अवसर पर माधवानन्द शर्मा. कल्लू कर्महा. मनोज शर्मा. अमितराज वैध. असीम भारद्वाज. रसिक तिवारी. प्रदीप पाठक. प्रवीण पाठक. बनवारी लाल पाठक. लाल साहब. राजेन्द्र पालीवाल. गौरव पान्डेय. लवनीश तिवारी. प्रभाकर शर्मा. विजय शर्मा. दिनेश पान्डेय. दिनेश तिवारी भय्यो महाराज. अंजनी भारद्वाज. प्रकाशानन्द शर्मा. धीरज शर्मा. संतोष पान्डेय. विपुल पान्डेय. राजा भूरा. गोकुल पान्डेय. अजय तिवारी. लखन शर्मा. विशाल शर्मा. लाल शोकहा. आदि प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।



