Latest

अमन की घातक गेंदबाजी, कार्तिकेय का बहुमुखी खेल

*हाईकोर्ट प्रीमियर लीग में एचआरएस और एडवोकेट एसोसिएशन विजयी*

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। ऑफ स्पिनर अमन की अचूक गेंदबाजी (3-0-09-5) के दम पर हाईकोर्ट रॉयल स्ट्राइकर्स (एचआरएस) ने प्रयाग इलेवन को 85 रन और कार्तिकेय सरन (60 रन एवं दो विकेट) की बदौलत एडवोकेट एसोसिएशन ने शताब्दी इलेवन को 40 रन से हराकर हाईकोर्ट प्रीमियर लीग टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक अर्जित किये। प्रयाग इलेवन के विवेक खत्री की गेंदबाजी (4-0-27-5) उनकी टीम के काम नहीं आ सकी।
गवर्नमेंट प्रेस मैदान पर सोमवार को खेले गये मैच में एचआरएस ने 19.3 ओवर में 160 रन (आजाद खान 48, मयूर सोनकर 27, सैफ अहमद 25, विवेक खत्री 5/27, हरिकेश यादव 2/13) बनाये। जवाब में प्रयाग इलेवन की टीम 14.2 ओवर में 75 रन (अभ्युदय प्रताप 29, अमन 5/09, मो. अहमद 3/19) पर सिमट गई। मैच से पहले इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अधिवक्ता अखिलेश शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
दूसरे मैच में एडवोकेट एसोसिएशन ने 20 ओवर में 192 रन (कार्तिकेय सरन 60, मयंक अवस्थी 51, आदित्य प्रताप सिंह 31, अजीत 2/44) बनाकर शताब्दी इलेवन को 20 ओवर में 152 रन (धर्मेंद्र 38, आशीष यादव 30, अमरदीप मिश्र 3/27, कार्तिकेय सरन व नितिन राज सिंह दो-दो विकेट) पर सीमित किया।

Related Articles

Back to top button