Latest
अंडर-14 क्रिकेट का फाइनल आज
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। यश हॉस्पिटल ट्रॉफी अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मंगलवार को वीबीपीएस क्रिकेट अकादमी और काटजू क्रिकेट क्लब के बीच सुबह दस बजे से गवर्नमेंट प्रेस मैदान पर खेला जायेगा। यश हॉस्पिटल के निदेशक एवं टूर्नामेंट अध्यक्ष डॉ. एके सक्सेना के अनुसार समापन समारोह में पूर्व रणजी क्रिकेटर आशीष विंस्टन जैदी, जावेद खान, सतीश केसरवानी, क्रिकेट कमेंटेटर इफ्तिखार अहमद (पापू) एवं इलाहाबाद विश्वविद्यालय के क्रिकेट कोच देवेश मिश्र अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।




