अतीत

इंदौर में युवकों ने सरेराह मॉडल की स्कर्ट खींची, बोले- ‘दिखाओ इसके नीचे क्या है’

भोपाल। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एक मॉडल के साथ सरेराह अश्लील हरकत का मामला सामने आया है. दो युवकों ने चलती दोपहिया वाहन पर मॉडल की स्कर्ट खींचने की कोशिश की, जिसके चलते वो घायल हो गई.

इंदौर की इस मॉडल ने सोशल मीडिया पर अपने साथ हुई इस शर्मनाक हरकत के बारे में जानकारी शेयर की है. मॉडल ने एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मैं अपने दोपहिया वाहन से जा रही थी. तभी दो युवकों ने मेरी स्कर्ट खींचने की कोशिश की और कहा कि दिखाओ इसके नीचे क्या है? मैंने उन्हें रोकने की कोशिश में मेरी गाड़ी का संतुलन बिगड़ा और मैं हादसे का शिकार हो गई.”

मॉडल ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, “यह सब कुछ इंदौर की सबसे बिजी रोड पर हुआ, लेकिन किसी ने भी उन्हें रोकने की कोशिश नहीं की. वो भाग गए और मैं उनकी गाड़ी का नंबर भी नहीं देख सकी.”

युवती ने एक और ट्वीट कर लिखा है कि घटना वाली जगह के आसपास कहीं भी सीसीटीवी नहीं लगे थे. युवती ने लिखा की सोमवार को वह इस मामले की शिकायत थाने में जाकर करेगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button