महिलाओं ने एसएसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज की मांग को लेकर मंगलवार को कंधईपुर की महिलाओं ने एसएसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। पुलिस पर एकपक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाया। नाराज महिलाओं को पुलिस ने किसी तरह शांत कराया और उचित कार्रवाई कार्रवाई का आश्वासन देकर वापस भेज दिया।
धूमनगंज थाना क्षेत्र के न्याय नगर मोहल्ले में रहने वाली एक महिला का आरोप है कि छह दिन पहले वह अपने पति व बच्चों के साथ अस्पताल से घर जा रही थी। रास्ते में एक कार सामने आई और ऐसा लगा कि वह टक्कर मार देगी। उसके पति ने चालक से ठीक ढंग से कार चलाने को कहा तो कार सवार नीचे उतरा और खुद को क्राइम ब्रांच में सिपाही बताते हुए पति की पिटाई की। विरोध करने पर महिला से अभद्रता की। सिपाही सुप्रभात राय ने गाड़ी रोककर हमला करने के आरोप में 12 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।




