बैरागी अखाड़े को भूमि आवंटन करने को सेक्टर मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन

वृंदावन धाम (अनुराग दर्शन समाचार )। आज बैरागी कैंप के साधु संतों द्वारा सेक्टर मजिस्ट्रेट को हिटलर बाबा के सानिध्य में जगतगुरु विनायका बाबा महामंडलेश्वर राम नरेश दास जी श्री महामंडलेश्वर जगत रामदास जी श्री महामंडलेश्वर मोहनदास जी श्री महामंडलेश्वर दामोदर दास जी खाक चौक व्यवस्था समिति अध्यक्ष श्री महामंडलेश्वर राम किशोर दास जी श्री महामंडलेश्वर जीवनदास फलाहारी जी श्री महामंडलेश्वर राम विजय दास जी श्री महामंडलेश्वर विजयराम दास भक्तमाल श्री महामंडलेश्वर मारुति बाबा आदि श्री महंत के द्वारा सेक्टर मजिस्ट्रेट को बैरागी कैंप को भूमि आवंटन करने के लिए ज्ञापन दिया गया । सेक्टर मजिस्ट्रेट साधु संतों ने रोष जताते हुए यह मांग की जल्द से जल्द बैरागी अखाड़े को धूम आवंटन कर बसाया जाए अन्यथा सभी साधु संत महात्मा प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करने को बाध्य हो जाएंगे ।



