भाजपाइयों ने किया ग्राम पंचायत चौपाल का आयोजन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। लोकसभा फूलपुर शहर पश्चिमी के अंतर्गत सैद पुर, मदारीपुर , इस्माइलपुर ,कोटवा एवं पवन गांव में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा ग्राम पंचायत चौपाल आयोजित की गई ग्राम चौपाल की मुख्य अतिथि सांसद केसरी देवी पटेल जी ने उपस्थित लोगों को कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश की योगी सरकार की सभी योजनाएं गांव के विकास के लिए ही है औरआगे कहा कि हमारी सरकार महिलाओं के जीवन में उत्थान लाने के लिए हमारी सरकार अन्य सरकारों की तुलना में सर्वाधिक कार्य कर रही है और आगे कहा कि विपक्ष सिर्फ वोट बैंक के लिए अपनी लड़ाई लड़ रही है और हमारी सरकार गांव के विकास के लिए लड़ाई लड़ रही है। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि भाजपा सरकार गांव के मजदूरों किसानों महिलाओं के लिए कारगर साबित हो रही है इस अवसर पर उन्होंने स्वनिधि योजना स्वामित्व योजना उज्जवला गैस योजना जनधन योजना किसान सम्मान निधि नीम कोटेड यूरिया योजना के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि यह सारी योजनाएं किसान के जीवन में गुणात्मक परिवर्तन ला रहा है और आगे कहा कि संपूर्ण गांव का विकास ही देश का विकास है इसके लिए भाजपा सरकार गांव के विकास के लिए गांव की खुशहाली के लिए निरंतर अपनी योजनाओं को जमीन पर उतार कर कार्य कर रही है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत चौपाल आयोजन समिति के द्वारा ग्रामीणों ने सांसद केसरी देवी पटेल भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। ग्राम पंचायत चौपाल की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष ज्ञान बाबू केसरवानी चौपाल में मुख्य रूप से पदुम जयसवाल डॉक्टर कृतिका अग्रवाल विवेक अग्रवाल राजेश केसरवानी शोभिता श्रीवास्तव दीनानाथ कुशवाहा विजय पटेल रॉबिन साहू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।




