Latest

गरीब बच्चों संग बांटी दिवाली की खुशी, कैबिनेट मंत्री व महापौर की इस पहल पर चहक उठे बच्चे

गरीब परिवार के 150 बच्चों को मॉल में करवाई खरदारी

( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने शनिवार को गरीब बच्चों को दीपावली की खुशियां बांटी। दीपोत्सव पर सभी खुश हो, उल्लास से भर उठें इस बात को ध्यान में रखते हुए हर साल की तरह इस साल भी कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्त नंदी व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने शहर दक्षिणी में रहने वाले गरीब तबके के 150 बच्चों व उनके माता पिता को कटरा के एक मॉल में खरीदारी करवाई।
बच्चों ने अपनी जरूरत के अनुसार जूते, चप्पल, कपड़े, मिठाइयों को लिया जबकि उनके माता पिता ने भी इसी तरह जरूरत की चीजें ली। इस मौके पर मौजूद कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बच्चों को इस तरह अपनी जरूरत की चीजें दिलाने से जो खुशी का एहसास होता है उसे शब्दों में नहीं कहा जा सकता। ऐसे एहसास सिर्फ महसूस किए जा सकते हैं। सभी बच्चे आत्मनिर्भर हों। आर्थिक रूप से मजबूत हों या प्रयास सरकार भी कर रही है।
महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने भी सभी जो दीपावली की बधाई दी। विश्वास दिलाया कि सभी के सहयोग के लिए हमेशा तैयार रहेंगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी आभार जताया। कहा कि जन हित में बनने वाली नीतियों के करण लोगों को सहूलियत मिल रही है। इस कार्य मे पार्टी के कार्यकर्ता भी सहयोग कर रहे हैं। उनका भी आभार। यह सहयोग ही देश व समाज को विकास के पथ पर ले जाएगा।

Related Articles

Back to top button