Latest

माघ मेला सकुशल संपन्न कराए जाने पर पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया

( अनंत पांडेय )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। माघ मेला क्षेत्र प्रयागराज में वर्ष 2021 के लिए पुलिस लाइन स्थित मानसरोवर कक्ष में राजीव नारायण मिश्र पुलिस अधीक्षक माघ मेला द्वारा माघ मेला सकुशल संपन्न कराए जाने पर पुलिस विभाग के समस्त शाखाओं के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में माघ मेला के नींव में मजबूती से काम करते हुए इंटेलिजेंस विभाग के पुलिस इंस्पेक्टर डी एन सरोज तथा ओमप्रकाश सिंह पुलिस इंस्पेक्टर एवं संजय सिंह उप निरीक्षक तथा संतोष कुमार उप निरीक्षक एवं राजेंद्र नाथ सिंह एस आई एम को प्रशस्ति पत्र देकर तालियों की गड़गड़ाहट में सम्मानित किया गया । तथा मंच से इंटेलिजेंस विभाग के कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की गई । कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों सहित सभी पुलिस के दरोगा व जवान मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button