मेडिकल कॉलेज में आज कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया

( विनय मिश्रा )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। मेडिकल कॉलेज प्रीतम दास ऑडिटोरियम ने आज कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी इनरव्हील क्लब अप ईस्ट द्वारा। इस कार्यक्रम में मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज का सर्जरी विभाग और अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल सहयोगी आयोजक रहे कार्यक्रम की मुख्य अतिथि इलाहाबाद की सांसद माननीय रीता बहुगुणा जोशी ,विशिष्ट अतिथि आचार्य विनोद ओझा सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर उपस्थित रहे कैंसर पर जागरूकता के लिए डॉ बी पॉल डॉ शमी अहमद डॉ वसंत मोहन सिंघल ने प्रेजेंटेशन दिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष लालू मित्तल ने अतिथियों का सम्मान अंगवस्त्रम ऑल माल्यार्पण करके किया इस कार्यक्रम में कोरोनावायरस सम्मान से भी योद्धाओं को सम्मानित किया गया इस मौके पर सुशांत केसरवानी अनूप वर्मा अनु केसरवानी अवंतिका टंडन हिना खान राजेश केसरवानी विशाल वर्मा आदि अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।



