Latest

यलो हाउस ने जीता 2-0 से जीता मुकाबला

(अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । मजीदिया इस्लामिया इंटर कॉलेज (एमआईसी) की इंटर हाउस हॉकी प्रतियोगिता में यलो हाउस ने ग्रीन हाउस को 2-0 से हराया।
कॉलेज मैदान पर मंगलवार से शुरू हुई प्रतियोगिता में यलो हाउस के लिए दोनों गोल अरबाज खान ने किया। रेड और ब्लू हाउस के बीच खेला गया मुकाबला गोलरहित समाप्त हुआ।
इससे पहले विद्यालय के प्रबंधक एम फरहान उल्ला ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रधानाचार्य ख्वाजा तारिक अहमद ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। धन्यवाद ज्ञापन उप प्रधानाचार्य अब्दुल रहमान खां ने किया। शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता अकील अब्बास रिजवी ने कार्यक्रम का संचालन किया। मैच में नईम खां व जमशेर खां निर्णायक एवं मोहम्मद खालिद, मखदूम खां, कद्दाफी खां ऑफिशियल रहे। विद्यालय के कर्मचारी मो. आरिफ ने विशेष सहयोग दिया। इस मौके पर विद्यालय के सभी अध्यापक एवं अध्यापिकाएं मौजूद रहीं।

Related Articles

Back to top button