Latest

सपाइयों ने एसएसपी कार्यालय का किया घेराव प्रदर्शन सौंपा ज्ञापन

(अनंत पांडेय) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता प्रदेश सचिव विजय गुप्ता की अगुवाई में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे ट्राफिक एसपी सिटी अखिलेश भदोरिया को पूर्व प्रोफ़ेसर का फ्लैट खाली कराए जाने का ज्ञापन सौंपा कर प्रदर्शन किया है।

प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता विदेश सचिव विजय गुप्ता महानगर अध्यक्ष शिवशंकर केसरवानी ने संयुक्त रूप से कहा कि वरिष्ठ नागरिक केंद्रीय विश्वविद्यालय कि प्रोफेसर मंजुला जायसवाल ने सिविल लाइन में अग्निपथ कॉलोनी में अपने फ्लैट सिविल लाइन महिला थाना अध्यक्ष दीपा सिंह को दे रखा था ना किराया दे रही है ना फ्लैट छोड़ रही है।
। थाना अध्यक्ष के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग करते हुए करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन की छवि धूमिल कर रही है । रिटायर प्रोफेसर मंजुला जायसवाल ने बताया कि किराए पर लेते वक्त दीपा सिंह ने कहा था जरूरत पड़ने पर वह फ्लैट खाली कर देंगी । वह ना अब किराया दे रही है । एक साल से खाली करने के लिए कह रही है । खाली नहीं कर रही है।
दीपा सिंह के पति ने अपशब्द का प्रयोग किया है । वहीं पर दीपा सिंह भी आ गई उन्होंने भी हमें अपशब्द कहें खरी-खोटी सुनाई । मैं नहीं खाली करूंगी तुम्हारा फ्लैट जो करना हो कर लो जहां जाना है । प्रदर्शन में नगर महामंत्री नंदा निषाद सुरेश सिंह मो. अरशद गणेश साहू रोशन अंसारी सावित्री सिंह तबरेज अंसारी मिथिलेश पांडे आशुतोष घनश्याम यादव रानी केसरवानी मो.चांद अनीता आदि लोगों ने ज्ञापन सौंपा।

Related Articles

Back to top button