Latest

दबंगों की पिटाई से क्षुब्ध होकर युवती ने पीया फिनाइल

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। शाहगंज थाना क्षेत्र के मिनहाजपुर काटजू रोड में रहने वाली 20 वर्षीय युवती के फिनाइल पीने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की युवती के पिता की तहरीर पर मारपीट धमकी व गाली-गलौज के आरोप में पार्षद समेत छह लोगों पर नाम दर्ज रिपोर्ट दर्ज की गई है ।

फिनाइल पीने के मामले में खाकी के खिलाफ परिजनों ने लगाई योगी से न्याय की गुहार।

हालांकि जो पीड़ित परिवार है । उनका यह मानना है कि अगर समय रहते इस पर पुलिस के द्वारा कार्रवाई होती तो इस तरह की जो घटना घटी है । वह ना होती क्योंकि जो पीड़िता है उसकी पिटाई के बाद उसको उसके आत्म सम्मान पर ठेस पहुंची जिसके बाद उसने अपनी बेइज्जती महसूस करते हुए घर में रखी फिनायल को और परिजनों ने उसे सरकारी स्वरूप रानी नेहरू हॉस्पिटल में एडमिट कराया जहां उसका इलाज चला।एक तरफ महिला दिवस पर पूरे देश में महिलाओं का सम्मान किया जा रहा था प्रशस्ति पत्र दिए जा रहे थे फूल माला पहनाई जा रही थी तो दूसरी तरफ महिला दिवस के दिन ही प्रयाग की बेटी के साथ इस तरह का हंसता हुआ जिसमें उसकी जान भी फिनाइल पीने के बाद जा सकती थी लेकिन डॉक्टरों ने समय रहते उसका इलाज किया जिसके बाद अब वह स्वस्थ है जब पीड़िता से हम लोगों ने मुलाकात की तो पीड़िता ने अपनी आपबीती बताई परिजनों से मुलाकात हुई ।परिजनों ने खाकी पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया कि अगर पुलिस के द्वारा कार्रवाई की जाती तो इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है वह घटना न घटित होती। ऐसे में पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि पड़ोस में रहने वाली महिला ने अपनी दो बेटियों संग मिलकर उसकी बेटी को बुरी तरह पीटा जिससे वह सहन नहीं कर पाई और उसने जहर खा लिया पीड़िता का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर बहुत तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसमें घटना के बारे में पीड़िता बताती हुई दिखाई जा रही है,उसने आरोप लगाया है कि पार्षद ने न सिर्फ उससे गाली गलौज बल्कि उसके बेटों ने मारा पीटा भी है,जबकि पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इस मामले में शाहगंज सीओ सत्येंद्र प्रसाद तिवारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी मुकदमा लिखा गया है ।जांच के बाद उचित कार्रवाई का पूरा भरोसा जताया है, पीड़िता के परिजनों ने अब ऐसे में कार्रवाई न किए जाने से थक-हार कर सीएम योगी से इस पूरे मामले को लेकर कार्रवाई की मांग को लेकर न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button