Latest

भारतीय सेना में भर्ती को रजिस्ट्रेशन 26 तक

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, रामपुर, मुरादाबाद, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, बागपत, गाजियाबाद, मेरठ और हापुड़ के युवाओं के लिए भारतीय सेना (इंडियन आर्मी) में शामिल होने का अच्छा मौका है। इंडियन आर्मी में सिपाही जीडी, सिपाही जीडी (एसटी उम्मीदवार), सिपाही क्लर्क, स्टोर कीपर टेक्निकल, सिपाही नर्सिंग असिस्टेंट, सिपाही टेक्निकल, सिपाही ट्रेड्समैन (8वीं पास व 10वीं पास) के लिए रैली आयोजित होने जा रही है। इच्छुक युवाओं को इस रैली में शामिल होने के लिए 26 मार्च तक रजिस्ट्रेशन करना होगा। ये सेना भर्ती मुजफ्फरनगर (यूपी) के चौधरी चरण सिंह स्टेडियम में 12 मई से 31 मई 2021 के बीच आयोजित होगी। रैली में शामिल होने के लिए परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड 27 अप्रैल को उनके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भेजे जाएंगे।

Related Articles

Back to top button