Latest

अभय ने दौलत हुसैन को दिलाई जीत

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अभय गौतम के खेल (60 रन, 58 गेंद, आठ चौके एवं एक विकेट) के दम पर दौलत हुसैन इंटर कालेज ने भानु प्रताप क्रिकेट क्लब को छह रन से हराकर रमेश कुमार स्मृति अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक अर्जित किये।
कीडगंज दधिकांदो मैदान पर मंगलवार को खेले गये मैच में दौलत हुसैन ने 25 ओवर में 159 रन (अभय गौतम 60, वाजिद अली 33, रुद्र त्रिपाठी 3/19, दिव्यांश यादव 2/18) बनाये। जवाब में भानु प्रताप क्लब की टीम 25 ओवर में 6 विकेट पर 153 रन (साहित्य सिंह 51, रुद्र त्रिपाठी 20 अभय गौतम, शजीरुद्दीन व हमजा एक-एक विकेट) ही बना सकी।

Related Articles

Back to top button