भाजपा का मतदाता पुनिरीक्षण अभियान का हुआ शुभारंभ

नए मतदाता बनाने के लिए मुट्ठीगंज मंडल में लगाया गया कैंप
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री गणेश केसरवानी जी के नेतृत्व में महानगर प्रयागराज में मतदाता पुनिरीक्षण अभियान का शुभारंभ किया गया इस अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल स्तरीय अभियान चलाकर प्रयागराज के समस्त बूथो पर नए मतदाता जोड़ने का काम किया इस अवसर पर मुट्ठीगंज मंडल के द्वारा चलाए गए अभियान में भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री गणेश केसरवानी जी ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के आने वाले 2022 विधानसभा चुनाव के लिए नए मतदाताओं को जोड़ने का काम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा 5 दिसंबर से 15 दिसंबर तक किया जाएगा जिससे कि आने वाले विधानसभा के चुनाव में नए मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें
यह अभियान भा ज पा महानगर के सभी मंडलों में चला कर शुभारंभ किया गया
मुट्ठीगंज मतदाता पुनिरीक्षण कैंप अभियान का संचालन श्री केशव शर्मा एवं अजय अग्रहरि जी ने किया,। इस अभियान में मुख्य रूप से श्री कुंज बिहारी मिश्रा देवेश सिंह वरुण केसरवानी राजेश केसरवानी विवेक अग्रवाल रमेश पासी किशोरी लाल जायसवाल परमानंद वर्मा अजय अग्रहरि सचिन जायसवाल पार्षद कुसुमलता नीरज गुप्ता प्यारेलाल जायसवाल रितेश केसरवानी आशीष जायसवाल बबलू केसरवानी विजय कृष्ण मेहता आलोक वैश्य का नाम सुनील केसरवानी दीपक बाबू केसरवानी नितिन श्रीवास्तव राजेश शर्मा आदि रहे



