इलाहाबाद समाचारकुंभ

धर्म संसद में हो सकती है राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के तिथि की घोषणा-आलोक कुमार

प्रयागराज। 31 जनवरी को प्रयागराज में होने वाली धर्म संसद में हो सकती है राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के तिथि की घोषणा यह बात विहिप के आलोक कुमार ने एक प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि उडुपी धर्म संसद के बाद माननीय सर्वोच्च न्यायालय से जल्द सुनवाई की उम्मीद को झटका लगा है।

विरोधी ताकते माननीय सर्वोच्च न्यायालय को भटका रही हैं और मस्जिद इस्लाम का अंग है सुनवाई लोकसभा 2019 चुनाव के बाद प्रारंभ हो। न्यायाधीश के खिलाफ महाभियोग का प्रयास कर लगातार हिंदू के हित में आने वाले निर्णय पर बाधा डाल रही हैं।

5 अक्टूबर उच्च अधिकार समिति की बैठक दिल्ली में संपन्न हुई जिसे पूज्य संतों ने केंद्र सरकार से संसद में कानून बनाकर या सर्वोच्च न्यायालय से आग्रह कर जल्दी फैसला करने की बात कही ।

उन्होंने आगे कहा कि पूज्य संतों और हिंदू समाज की मंशा है कि भगवान राम को टाट से मुक्त कराकर भव्य मंदिर बने पूरी दुनिया के करोड़ों करोड़ हिंदू और राम भक्तों का धैर्य अब जवाब दे रहा है।

उन्होंने आगे कहा की यह हिंदुओं के स्वाभिमान एवं आस्था का विषय है
उक्त बात प्रयागराज में संपन्न हुई विहिप कार्यालय पर प्रेस मित्रों के साथ प्रेस वार्ता के दौरान कही।

उन्होंने आगे कहा कि नवंबर माह में सभी राजनीतिक दलों के सांसदों से स्थानीय स्तर पर भेंट कर कानून बनाने का आग्रह किया जाएगा विहिप कार्यकर्ता संसदीय क्षेत्र में जाकर जन जागरण का कार्य करेंगे।

गीता जयंती 18 दिसंबर से सभी मंदिरों धार्मिक स्थलों गुरुद्वारों में बाधा समाप्त हो इसके लिए अनुष्ठान कार्यकर्ताओं एवं भक्तों द्वारा किया जाएगा।

आगे कहा कि प्रयागराज कुंभ धर्म संसद 31 जनवरी में पूज्य संतों की उपस्थिति मंदिर निर्माण की तिथि घोषित होगी जिसका साक्षी पूरी दुनिया के सभी मान्यता परंपरा सभी धर्मों के पूज्य संत एवं हिंदु समाज होगा  प्रेस वार्ता के दौरान श्री मुकेश जी अश्वनी मिश्रा अजय गुप्ता उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button