सफाई कामगारों का सम्मान कर सफाई सुरक्षा किट का वितरण

( अनंत पांडेय ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज नगर निगम प़़यागराज के 350 सफाई कर्मचारियों को कोरोना काल में अपनी जान की परवाह किए बिना निरंतर काम करने के लिए रुरल इण्डिया सपोर्टिंग ट़स्ट एवं सहयोगी संस्था विज्ञान फाउंडेशन के तत्वावधान में सफाई कामगारों का सम्मान कर सफाई सुरक्षा किट का वितरण किया गया । सफाई कामगारों के सम्मान में सफाई सुरक्षा किट वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक अनुग्रह नारायन सिंह , श्री कटरा राम लीला कमेटी के अध्यक्ष सुधीर कुमार गुप्ता , नगरनिगम प़़यागराज के जोनल अधिकारी अल्लापुर संजय मंग्गयी , कटरा जोन के जोनल अधिकारी रविन्द्र सिंह , चीफ सिनेटरी इंस्पेक्टर गांधी जी , इंस्पेक्टर राकेश भार्गव , अरविंद सिंह , वरिष्ठ पार्षद आनंद घिल्डियाल अशोक सिंह कमलेश सिंह रंजन कुमार , अल्पना निषाद , सुशील कुमार ने सफाई सुरक्षा किट का वितरण किया । सफाई कामगारों का सम्मान एवं सफाई सुरक्षा किट का वितरण कार्यक्रम का संयोजन समाजसेवी अंशुमालवीय , अनुराधा ने तथा संचालन पूर्व वरिष्ठ पार्षद शिवसेवक सिंह ने किया ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजसेवी सुबोध यादव , भास्कर सिंह , सुनील निषाद , अश्विनी कुमार , चन्दन , दीपू सिंह आदि उपस्थित थे ।


