Latest

जगद्गुरु आचार्य परमहंस ने राज्य सरकार और केन्द्र सरकार से महंत बजरंगमुनि उदासीन की सुरक्षा की मांग की

( विनय मिश्रा )
सीतापुर (अनुराग दर्शन समाचार )। मुख्यमंत्री आवास से 80 किलोमीटर दूर सीतापुर जिले के खैराबाद में स्थित भुईया ताली बड़ी संगत आश्रम के महंत बजरंग मुनि उदासीन के ऊपर करीब चार दर्जन मुस्लिमों ने जानलेवा हमला। आपको ये ज्ञात हो कि महंत को मारने का प्रयास एक साल से कई बार हो रहा था जिसमे उनके ऊपर कई बार जानलेवा हमला किया परन्तु महंत जी बच गए थे लेकिन इसी 16 तारीख को मुस्लिमों के द्वारा महंत को चाकुओं से बुरी तरह गोदा गया। बुरी तरह घायल करके उनको मरने के लिए छोड़ दिया गया। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया । सीतापुर से रिफर होकर लखनऊ ट्रामा सेंटर आये जहाँ से रिफर होकर मेदान्ता हॉस्पिटल में एडमिट है जहाँ उनका इलाज चल रहा है । कमर पर चाकू लगने से कमर के नीचे का अंग कार्य नही कर रहा । वही अयोध्या के महन्त जगद्गुरु आचार्य परमहंस ने प्रशासन. राज्य सरकार और केन्द्र सरकार को महंत बजरंगमुनि उदासीन की सुरक्षा बढ़ाने व बंद किए गए दोनो मार्गों को पूर्ण रूपेण प्रशस्त करने को कहा । इसे लेकर दिया बड़ा बयान अगर शीघ्र से शीघ्र न किया तो अनशन की दी चेतावनी। वही महंत बजरंग मुनि ने कहा अगर किसी मौलवी या फादर के ऊपर हमला हो जाता है। तो पूरा विश्व रोना रोने लगता है । और सरकार स्वयं कड़ा एक्शन ले लेती है। दूसरी सरकार से तो नही परंतु भाजपा सरकार से उम्मीद है कि संत महात्माओं की सुरक्षा योगी सरकार में होगी।

Related Articles

Back to top button