Latest

सीधे कुलपति को लिखी पाती तो थमाया नोटिस

( अनंत पांडेय )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय (इविवि) के संघटक श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय पीजी कॉलेज के दर्शनशास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. पवन पाठक को असिस्टेंट रजिस्ट्रार (कॉलेज डेवलपमेंट) अरुण कुमार सिंह ने नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। मामले में तीन दिन के भीतर जवाब देने को कहा गया है।

इविवि के असिस्टेंट रजिस्ट्रार ने किया तीन दिन के भीतर मांगा जवाब

श्यामा प्रसाद मुखर्जी पीजी कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर का मामला

दरअसल, इविवि कुलपति कार्यालय की तरफ से दो फरवरी को नोटिफिकेशन जारी किया गया था। इसमें स्पष्ट तौर पर यह निर्देश दिया गया था कि किसी भी तरह की शिकायत, ग्रीवांस, मुकदमे आदि के लिए इविवि समेत संघटक कॉलेज के शिक्षक अब विभागाध्यक्ष, प्राचार्य, डीन के जरिए संपर्क करेंगे। उधर, फाफामऊ स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय पीजी कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. पवन ने पीएचडी की उपाधि जारी करने के लिए विभागाध्यक्ष, प्राचार्य और डीन कॉलेज एंड डेवलपमेंट को सूचना दिए बगैर सीधे कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव को पत्र भेज दिया था। यह जानकारी डीन कॉलेज एंड डेवलपमेंट प्रोफेसर पंकज कुमार को हुई तो वह नाराज हो गए। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। डीन के निर्देश पर असिस्टेंट रजिस्ट्रार ने नोटिस की कॉपी कार्यवाहक प्राचार्य डा. कंचन यादव को भी भेजा। मामले में डा. पवन ने बताया कि उन्हें ऐसी जानकारी नहीं थी। इस वजह से सीधे कुलपति को पत्र भेज दिया था। इस मामले में डीन कॉलेज एंड डेवलपमेंट प्रो. पंकज कुमार ने बताया कि कुलपति कार्यालय से दो फरवरी 2021 को नोटिफिकेशन जारी किया गया था कि कोई शिक्षक सीधे तौर पर शिकायत न करके एक चैनल के माध्यम से अपनी बात रखे। ऐसा नहीं करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

Related Articles

Back to top button