इलेवन और एचसी अचीवर सेमीफाइनल में

आशुतोष का बहुमुखी खेल, आशुतोष और त्रिपुरेश की घातक गेंदबाजी
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। प्रयाग इलेवन और एचसी अचीवर ने हाईकोर्ट प्रीमियर लीग टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। एचआरएस की टीम पहले ही अंतिम चार में पहुंच चुकी है। लीग में रविवार को प्रयाग इलेवन ने एडवोकेट एसोसिएशन को और एचसी अचीवर ने एएलसी को हराया। दोनों ही टीमें दो रन से जीतीं। प्रयाग इलेवन के आशुतोष तिवारी ने हरफनमौला खेल (18 रन एवं 4/23) दिखाया जबकि अचीवर के आशुतोष तिवारी (4-2-5-5) और एएलसी के त्रिपुरेश सिंह (4-0-17-5) ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया।
गवर्नमेंट प्रेस मैदान पर खेले गये पहले मैच में प्रयाग इलेवन ने 20 ओवर में 121 रन (शशि वैश्य 37, अमरदीप 19, आशुतोष तिवारी 18, कार्तिकेय सरन 3/29, अमरदीप मिश्र 2/22) बनाये। जवाब में एडवोकेट एसोसिएशन की टीम 16.1 ओवर में 119 रन (संतोष 41, कार्तिकेय सरन 34, आशुतोष तिवारी 4/23, गौरव भार्गव 3/26, मनीष मिश्र 2/25) पर सिमट गई। दूसरे मैच में एचसी अचीवर ने 16 ओवर में 106 रन (अभिजात अवस्थी 29, आशुतोष तिवारी 23, अजय यादव 18, त्रिपुरेश सिंह 5/17, आरपी पांडेय 4/26) बनाये। जवाब में एएलसी की टीम 19.2 ओवर में 104 रन (हर्ष द्विवेदी 35, कामेश द्विवेदी 26, आशुतोष तिवारी 5/05, वरुण देव शर्मा 2/09) ही बना सकी।



