Latest
इलेवन स्टार ने एएनसीए सेंटजांस को हराया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। इलेवन स्टार ने क्रिकेट क्लब ने आशीष नेहरा क्रिकेट अकादमी सेंट जांस को 79 रन से हराकर अंडर-16 हॉट वेदर क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये।
डीपीएस मैदान पर रविवार को खेले गये मैच में इलेवन स्टार क्लब ने 35 ओवर में 185 रन (तन्मय मालवीय 27, आदित्य तिवारी व मो. अरमान 26-26, प्रतीक जायसवाल व जयदेव सिंह तीन-तीन, अनुज यादव दो विकेट) बनाये।
जवाब में एएनसीए सेंट जांस की टीम 25.3 ओवर में 106 रन (आदित्य द्विवेदी 19, आदित्य तिवारी, आदर्श तिवारी व मो. अरमान दो-दो विकेट) पर सिमट गई।



