Latest
ग्रीन ट्रैफिक कारिडोर बनाकर ऑक्सीजन टैंकर भेजा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कोरोना महामारी के चलते पैदा हुई ऑक्सीजन की समस्या को लेकर जहां देशभर में सतर्कता बरती जा रही है वहीं प्रयागराज की पुलिस भी इस कार्य में पूरी तत्परता से जुटी है। चाहे स्थानीय स्तर पर ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित कराना हो या दूसरे जिलों में सुगमता से ऑक्सीजन पहुंचना सुनिश्चित करना हो। रविवार को झांसी जा रहे ऑक्सीजन टैंकर के लिए प्रयागराज जोन की पुलिस ने ग्रीन ट्रैफिक कॉरिडोर बनाया। जोन की पुलिस ने प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशांबी और फतेहपुर से होते हुए झांसी की सीमा तक टैंकर का निर्बाध व सुरक्षित यातायात सुनिश्चित किया।




