नन से बजरंग दल के लोगों द्वारा अभद्रता पर कांग्रेस की राष्ट्रपति से गुहार

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा बीते 19 मार्च को झांसी में कैथोलिक नन से धर्म परिवर्तन का झूठा आरोप लगा अभद्रता के मामले में राष्ट्रपति से गुहार लगाई है । प्रदेश भर में आज पार्टीजनों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया । इस मौके पर राज्य कार्य समिति के सदस्य किशोर वार्ष्णेय ने कहा कि दिल्ली से उड़ीसा जा रही नन को रेल से जबरन उतारना सरकार के तय एजेंडे का हिस्सा है । उन्होंने गाजियाबाद के डासना देवी मंदिर के पुजारी द्वारा अलीगढ़ में मीडिया से मुखातिब हो पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को जेहादी बताने को भी दुर्भाग्यपूर्ण बताया । कहा कि ऐसे माहौल से सौहार्द बिगड़ता है।जमुनापार अध्यक्ष परवेज़ सिद्दिकी एवं गंगापार अध्यक्ष नसीम हाशमी ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम सिटी अशोक कनौजिया को सौंपा । पूर्व महासचिव मुकुंद तिवारी, मो0 असलम, सुभाष यादव, रईस अहमद एडवोकेट, मुसीर खां, डा0 प्रवीण चरण, कैफ वारसी, राकेश पटेल, सलीमउददीन एडवोकेट, जितेन्द्र यादव, हाज़ी सरताज़, आरिफ , मो0 जावेद आदि मौजूद थे ।



